katniमध्यप्रदेश

कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में करियर जागरूकता एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में करियर जागरूकता एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजि

 

कटनी आर्ट्स एण्ड कामर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा के मार्गदर्शन में कम्प्यूटर एण्ड विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बी.एस.सी. एवं बी.सी.ए. के छात्र/छात्राओं हेतु कैरियर अवेयरनेस एण्ड स्किल डेवलपमेंट का कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ए.एस.डी.सी. की कौशल विकास पहलों, उपलब्ध तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उद्योग-उन्मुख कौशल के माध्यम से रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना था।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के छायाप्रति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके पश्चात कॉलेज परिवार द्वारा अतिथियों व प्राचार्य महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने अपने संबोधन में वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में कौशल विकास (Skill Development) को करियर और रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

 

कार्यशाला में ए.एस.डी.सी. कैमोर से पधारी विशेषज्ञ टीम ने विभिन्न सत्रों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्री राजा मालवी (मार्केटिंग, ASDC) एवं श्री पीयूष लाल (सॉफ्ट स्किल एवं वेयरहाउस ट्रेनर) ने ए.एस.डी.सी. का परिचय देते हुए असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग तकनीक, वेयरहाउस पैकर्स तथा एडवांस्ड हेल्थ केयर प्रोफेशनल जैसे रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की जानकारी दी तथा श्री रोहित पाटिल (एडमिन एवं मेंटेनेंस इंजीनियर ड्रोन RPTO) ने आधुनिक ड्रोन तकनीक, इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग तथा रिमोट पायलट सर्टिफिकेशन (ड्रोन पायलट) के जरिए उपलब्ध करियर के नए अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में श्री शिवांश सेन (प्लेसमेंट विभाग) ने विद्यार्थियों को विभिन्न कम्पनियों और उद्योगों में मिलने वाले रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका विज्ञान विभाग सुश्री किरण पाल के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के समापन पर कम्प्यूटर एवं विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

 

उक्त कैरियर अवेयरनेस एण्ड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर श्री देवाशीष चड्डा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा, ऑटोनॉमस सेल प्रभारी एवं कम्प्यूटर साईंस वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती आराधना अग्रहरि, सहायक प्राध्यापक श्री गगन गुप्ता, श्री समीप श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, सुश्री वैशाली सिंह, श्रीमती रेशु मिश्रा, सुश्री संध्या मिश्रा, सहायक प्राध्यापक विधि विभाग श्री शैलेज तिवारी एवं महाविद्यालय के समस्त व बी.एस.सी. एवं बी.सी.ए. के छात्र/छात्राओं की उपस्थति रही

Back to top button