Car Discount Offers आप भी 50 प्रतिशत छूट के साथ वाहन ख़रीदना चाहते हैं तो जल्दी करें, पहुंचें ग्वालियर व्यापार मेले में

Car Discount Offers क्या आप भी 50 प्रतिशत छूट के साथ वाहन ख़रीदना चाहते हैं तो जल्दी करें। यह छूट ग्वालियर व्यापार मेले में कुछ शर्तों के साथ मिल रही है। ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की खरीदी के लिए लोगों ने दो महीने पहले से बुकिंग करा रखी है। कुछ लोग मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में भी वाहन खरीदेंगे। इसके चलते 14 और 15 जनवरी को दो दिनों में 900 से अधिक वाहनों की बिक्री की उम्मीद है।
अब सजने लगा ग्वालियर मेला
ग्वालियर व्यापार मेला का औपचारिक शुभारंभ तो 4 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री कर चुके हैं। लेकिन अभी तक मेला पूरी तरह से सजकर तैयार नहीं हो पाया था। मेले के सभी सेक्टरों में अब दुकानें और शोरूम बनकर तैयार हो चुके हैं। रविवार से मंगलवार तक मेले में सैलानियों की खासी भीड़ उमडऩे की उम्मीद जताई जा रही है।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाहनों पर मिलने वाली 50 फीसदी छूट का फायदा शहरवासी उठा रहे हैं। इस छूट के दूसरे दिन यानी शनिवार को ऑटोमोबाइल सेक्टर में 345 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 196 दोपहिया और 149 दो पहिया वाहन शामिल थे। वहीं पहले दिन शुक्रवार को कुल 201 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस तरह से दो दिनों में ही व्यापार मेले में 546 वाहन बिक चुके हैं।








