katniमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न,राजेश्वरी हरीश दुबे की अध्यक्षता में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न,राजेश्वरी हरीश दुबे की अध्यक्षता में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए ग

कटनी -विजयराघवगढ़ नगर परिषद भवन मे भव्यता के साथ आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ द्वारा सेक्टर क्रमांक 3 की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नगर विकास समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर जरूरतमंद लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर की चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के साथ नगर विकास समिति विजयराघवगढ़ एवं नगर विकास समिति कैमोर के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे उपस्थित रहीं वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन पार्षद सरोज चौधरी कल्पना सोनी एवं शेरा मिश्रा पत्रकार जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता परामर्शदाता व समाजसेवी राकेश गर्ग नवांकुर सखी सकून पटेल तथा राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू विकास निर्देशक चन्द्रभान पाल एवं विक्रम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्थाओं के सहयोग से प्रस्फुटन समितियों को एक मंच पर लाकर प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है जिससे विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके और समितियां अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में समिति की अवधारणा उद्देश्य लक्ष्य तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही प्लास्टिक मुक्त ग्राम पर्यावरण संरक्षण नशामुक्ति जल संरक्षण आपदा प्रबंधन तथा सामुदायिक नेतृत्व विकास जैसे जन कल्याणकारी कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक राकेश गर्ग ने समस्त प्रस्फुटन समितियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में समाज को जागरूक करना तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक छोटा सा अंकुर बीज बनकर सैकड़ों अंकुरों को जन्म देता है और आगे चलकर हजारों लाखों अंकुर समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं उसी प्रकार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भी समाज में जनजागरण का कार्य कर रही है और क्षेत्र के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य वास्तव में सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के नेतृत्व में संस्था द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए गांव-गांव सैनेट्री पैड वितरण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बुजुर्गों की आंखों की रोशनी लौटाने के उद्देश्य से गांव-गांव निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनसे बड़ी संख्या में ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे हैं। इससे समाज के प्रति जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं की संवेदनशीलता और सेवा भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मुख्य अतिथि श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के नेतृत्व में संस्था द्वारा संचालित सामाजिक अभियानों की प्रशंसा की।कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन एवं प्रबंधन सोसायटी पंजीयन वित्तीय एवं अभिलेख संधारण दस्तावेजों के रख-रखाव तथा बैठक एवं गतिविधियों की कार्यवाही की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नगर को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए बर्तन बैंक की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा ताकि धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में डिस्पोजेबल सामग्री के स्थान पर स्टील के बर्तनों का उपयोग बढ़ाया जा सके। प्रशिक्षण सत्र के दौरान समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए सामाजिक कार्यों के अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य सतीश गुप्ता सूरज सिन्हा सुशील साहू पंकज पटेल लालाराम कोरी पवन पटेल प्रमोद कोरी एवं संजय पटेल को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों को नास्ता के साथ स्वल्पाहार भी कराया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के लिए प्रेरणादायक रहा तथा सामाजिक विकास के प्रति नई ऊर्जा और समर्पण की भावना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुआ।

Back to top button