Latest
चोरी करने पहुंचे और मंदिर का घन्टा बज गया, जानिए एक रोचक मामला
चोरी करने पहुंचे और मंदिर का घन्टा बज गया, जानिए एक रोचक मामला

चोरी करने पहुंचे और मंदिर का घन्टा बज गया, जानिए एक रोचक मामला। जनकगंज थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा है, जो शहर के अलग-अलग मंदिरों से सिर्फ घंटा चोरी करते हैं। पीतल के घंटे महंगे बिकते हैं। इसलिए यह दोनों घंटे ही चोरी करते थे। इनके पकड़े जाने की कहानी भी बड़ी रोचक है। मानो, भगवान ने ही इन्हें इनके अपराध की सजा दी हो।
यह जनकगंज स्थित एक मंदिर में घंटा चुराने पहुंचे। नट खोल रहे थे, तभी घंटा बज गया। देर रात घंटे की आवाज सुन पड़ोसी जागा। झांककर देखा तो घंटा चोरी कर यह भागे जा रहे थे। पड़ोसी ने पुलिस को खबर दी और पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।
अब तक 45 घंटे कर चुके चोरी
- पूछताछ में पता लगा है, यह चोर अब तक करीब 45 घंटे चोरी कर चुके हैं। पकड़े गए चोरों के नाम राजेश कुशवाह निवासी बानमोर और सोनू सोलंकी निवासी बहोड़ापुर बताए गए हैं।
- जनकगंज इलाके में ही स्थित शनिदेव मंदिर से इन्होंने घंटे चोरी किए थे। इसके बाद हजारेश्वर मंदिर में से घंटा चोरी किए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में से मंदिर चोरी कर चुके हैं।
- जनकगंज थना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जब इन चोरों से पूछताछ की गई तो बोले- घंटे चोरी करने में आसान हैं। एक नट खोलने से घंटा निकल आता है। जबकि दानपेटी तोड़ने पर आवाज होती है।








