Latest

Cabinet MP Live : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ना चैन से बैठूंगा और ना बैठने दूंगा, ये है आज बने मंत्रियों की लिस्ट

Live Madhya Pradesh Cabinet Expansion : मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हो गए हैं।

भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अब पिछले पांच मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री हो गए हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों की बैठक ली और सभी को बधाई दी। सीएम ने कहा कि ना मैं चैन से बैठूंगा और ना ही मंत्रियों को चैन से बैठने दूंगा। हमें लगातार काम करना है।

उन्होंने सभी को हिदायत दी कि कोरोना काल में स्वागत और भीड़ से बचें। सभी की निगाहें इस पर है कि किसे कौन सा विभाग मिलता है। देखिए आज मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों की लिस्ट…

कैबिनेट मंत्री

  • गोपाल भार्गव

  • विजय शाह

  • जगदीश देवड़ा

बिसाहू लाल सिंह

  • यशोधरा राजे सिंधिया

  • भूपेंद्र सिंह

  • एदल सिंह कंषाना

  • बृजेंद्र प्रताप सिंह

  • विश्वास सारंग

  • इमरती देवी

  • प्रभुराम चौधरी

  • महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)

  • प्रद्युमन सिंह तोमर

  • प्रेम सिंह पटेल

  • ओमप्रकाश सकलेचा

  • उषा ठाकुर

  • अरविंद भदौरिया

  • डॉ. मोहन यादव

  • हरदीप सिंह डंग

राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव

राज्यमंत्री

  • भरत सिंह कुशवाह

  • इंदर सिंह परमार

  • रामलेखावन पटेल

  • राम किशोर कांवरे

  • बृजेंद्र सिंह यादव

  • गिर्राज दंडौतिया

  • सुरेश धाकड़

ओपीएस भदौरिया

Back to top button