FEATUREDkatni

CAA पर सांसद VD शर्मा की दो टूक: कहा- नागरिकता ही क्या पीड़ित शरणार्थियों को सिर पर भी बैठा लेंगे

कटनी। एक तरफ जहां CAA का विपक्षी दल जोरदार विरोध कर रहे हैं वहीं केंद्र में सत्ता धारी भाजपा ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों को भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों जागरूक करने में लगा दिया है। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं खजुराहो कटनी लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कटनी के माधवनगर पहुंच कर उन 7 परिवारों का सम्मान किया जो पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान की प्रताड़ना से तंग आकर भारत तो आ गए लेकिन उन्हें अब तक नागरिकता हासिल नहीं हुई। इन 7 परिवार के लोगों ने जब पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लोगों पर हो रही प्रताड़ना की आप बीती बताई तो वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी।

IMG 20200104 WA0049

माधवनगर के झूलेलाल मंदिर में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह का ही संकल्प है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश के उन प्रताड़ित लोगों के लिए मसीहा बने जिनके भविष्य के लिए कभी स्वयं गांधी जी और नेहरू जी इंदिरा जी ने भी चिंता व्यक्त की थी आज जब देश की केंद्र सरकार ने इन पीड़ित प्रताड़ित शरणार्थियों को भारत के नागरिक बनाने की कल्पना साकार हुई तो विपक्षी दल इसे हजम नहीं कर पा रहे। श्री शर्मा ने कहा कि हम सिर्फ नागरिकता ही नहीं देंगे बल्कि धर्म के आधार पर इन देशों के अल्पसंख्यक भाइयों को सिर पर भी बैठा लेंगे।

IMG 20200104 WA0040

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि आज बेहद शुभ अवसर है जब देश की संसद में पास कानून का लाभ कटनी के उन 7 परिवारों को भी मिल रहा है जो वर्षों से देश मे रहकर भी नागरिक नहीं थे। विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि एक दो नहीं देश मे लाखों शरणार्थियों को इस कानून से लाभ होगा न जाने क्यों विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस भृम फैला रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि माधव नगर के जिन 7 परिवार आज सीएए कानून के तहत भारत के नागरिक बनने का सपना किसी दिव्य स्वप्न के पूरे होने जैसा है। पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद ने भी सीएए को लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर कीं। पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि आज अतिक्रमण हटाने के नाम पर कांग्रेस आम जनता को परेशान कर रही है माधवनगर भी इसका भुक्तभोगी है।

IMG 20200104 WA0031

परिवारों ने बताई व्यथा

इस मौके पर जिन 7 परिवारों का सम्मान किया गया उन्होंने पाकिस्तान में उनके साथ हुई अमानवीय को सभी के सामने व्यक्त किया। इन परिवारों में बृजलाल, संतोष कुमार, पन्ज्यूमल, अजीत कुमार, सुनील कुमार, उत्तमचन्द्र शामिल हैं इन परिवारों में करीब 25 लोग परिवारी जनों में शामिल हैं। सांसद ने सभी को आश्वस्त किया किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

IMG 20200104 WA0033

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाले चेतन हिंदुजा, देवानंद असरानी, घनश्याम चावला सहित वीरेंद्र तीर्थानी, प्रकाश आहूजा, घनश्याम आहूजा, देवानंद आसरानी, राजू मखीजा, श्याम पंजवानी, राजू तनवानी, नवीन मोटवानी,अजित परयानी, लालचन्द करड़ा, गोवर्धनदास कुकरेजा, जयराम गुरनानी, महेश आसरानी, सतीश मोटवानी, विजय नारंग,मन्नू कृष्णानी,अशोक करड़ा, वागीश आनंद, महेश होतवानी, जोधाराम जयसिंघानी सिंध से आए सरणार्थी पंजूराम बढ़ेजा, बृजलाल पंजवानी, बिंदलाल पंजवानी, बंसीलाल पंजवानी, राकेश कुमार, वरिष्ट नेता कैलाश जैन सोगानी,  अर्पित पोद्दार, अभिषेक ताम्रकार, सपना सरावगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, मनीष दुबे, राजू माखीजा, अभिषेक शर्मा, संकल्प अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शिवम शर्मा, संदीप गुप्ता विवेक गुप्ता, शुभम दुबे , आकेत जैन, अनंत उरमलिया आशुतोष शुक्ला, रवींद्र मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष, संदीप दुबे, जोधवानी, सचिन तिवारी, गौरीशंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply