jabalpur

CAA को लेकर MP विवेक तन्‍खा का बड़ा ऐलान, कहा- सभी कांग्रेस शासित राज्‍य सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

जबलपुर। देश में बनाए गए नागरिकता कानून (Citizenship Act) का उददेश्य नागरिक्ता देना था, लेकिन केन्द्र सरकार इसमें संशोधन कर अब इसका दुरुपयोग कर रही है. ये कहना है राज्यसभा सांसद और कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष विवेक तन्खा (Vivek Tankha) का। जबलपुर पहुंचे तन्‍खा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों की ओर से अलग से याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएंगी। साथ ही उन्‍होंने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर एनआरसी को लेकर लगातार अपने बयान बदलने का आरोप लगाया है।

नए कानून से देश को गुमराह करने की कोशिश
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्‍खा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि भारतीय जतना पार्टी देश को बांटने का काम कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अभी भी गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। एनआरसी को लेकर भी अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। विवेक तन्‍खा का कहना था कि इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होगा या नहीं इस सवाल पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी के कहने भर से मध्य प्रदेश में कानून लागू नहीं होगा, क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि राज्य सरकार हर कानून अपने प्रदेश में लागू करें. किसी भी कानून के इंप्लीमेंटेशन के लिए मिशनरी का इस्तेमाल होता है और वह राज्य सरकार को ही करना है. उन्‍होंने आगे कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तमाम कांग्रेस शासित राज्य सुप्रीम कोर्ट में अलग से याचिकाएं दायर करेंगे

Leave a Reply

Back to top button