मध्यप्रदेश

C M कमलनाथ ने शासकीय कैलेण्डर और डायरी का विमोचन किया

भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज मंत्रालय में मंत्री-मंडल बैठक के पूर्व मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2020 की डायरी और कैलेण्डर का विमोचन किया।

मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2020 के शासकीय कैलेण्डर की विषय वस्तु सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में जनहित में किए गए कार्यों पर केन्द्रित है। रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, अधोसंरचना निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाएँ सभी को सुलभ हों की दिशा में विशेष प्रयास पिछले एक वर्ष में किए गए।

सरकार की इन उपलब्धियों से प्रदेश और यहाँ के नागरिकों को जो लाभ मिला है उन योजनाओं को वर्ष 2020 के कैलेण्डर में रेखांकित किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply