By Election Results 2024: मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे, 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे

voter list 1 1024x576 1

By Election Results 2024: मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे, 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे हैं।

 

  • मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार 1761 वोट से आगे

     

    छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह 1761 वोट से आगे चल रहे हैं.

  • पश्चिम बंगाल की सभी चार सीटों पर TMC आगे

     

    सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. पश्चिम बंगाल की सभी चार सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है.

  • 13 Jul 2024 10:00 AM (IST) 

    बिहार: रुपौली से RJD की बीमा भारती पीछे

     

    बिहार के रुपौली से RJD की बीमा भारती पीछे चल रही है. जेडीयू के कलाधर मंडल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.

 

  • जालंधर वेस्ट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे

     

    सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. जालंधर पश्चिम से आम आदम पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से अंगुराल और कांग्रेस से सुरिंदर कौर मैदान में हैं.

  • 13 Jul 2024 09:14 AM (IST) 

    पश्चिम बंगाल: राणाघाट दक्षिण में वोटो की गिनती जारी, बीजेपी उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे

     

    पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास राणाघाट दक्षिण काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे हैं.

 

हिमाचल: शुरुआती रुझानों में देहरा से बीजेपी आगे

 

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है. हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह वर्तमान में चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार आगे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-  Jabalpur News Today Live (25 November 2026): Jabalpur ki Taza Khabrein aur Breaking News
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श