Site icon Yashbharat.com

By Election Katni 2 वार्डों में उपचुनाव के लिए करीब 65 फीसदी मतदान, कड़ी सुरक्षा में द्वारका भवन में रखीं EVM

wp 17044697527624353301314068008161

By Election Katni कटनी नगर निगम के दो वार्डों में आज उप चुनाव की वोटिंग निर्विघ्न संपन्न हुई। करीब 65 फीसदी वोटिंग का अनुमान है। मतदान के पश्चात कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को सुरक्षित रखा गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम कचहरी चौक के समीप द्वारका भवन जनपद पंचायत कार्यालय में बने ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां नगरनिगम के दो वार्डों में हुए पार्षद पद के मतदान के बाद ईव्हीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

कोहरे रिमझिम के बीच कटनी के दो वार्डों में लोकतंत्र का उत्सव का जबरदस्त उत्साह दिखा। नगर निगम के दो वार्ड महात्मागांधी वार्ड तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में आज उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। आज सुबह से ही कड़ाके की ठंड जोरदार कोहरा तथा रिमझिम हो रही थी इसके बावजूद वार्ड में मतदान को लेकर उत्साह था। शाम 5 बजे तक करीब 65 फीसदी वोटिंग का अनुमान है।

मतदान के लिए प्रशासन कल दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए जहां पुलिस ने इंतजाम किए तो वहीं दूसरी तरफ दोनों ही वार्डों के मतदान केन्द्रों मतदान सामग्री का वितरण कलेक्ट्रेट से किया गया। मतदान के बाद 9 जनवरी को मतगणना कराई जाएगी। दो वार्डों में पार्षद पद के उपचुनाव के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में क्षेत्र क्रमांक 15 में जनपद पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत बड़वारा, कटनी, रीठी, विजयराघवगढ़ में रिक्त पंच पदों के लिए भी मतदान कराा जा रहा है।

Exit mobile version