katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी नगर निगम उप चुनाव: दो वार्डों में भाजपा ने घोषित किये प्रत्याशी, सोनू बहरे और लव साहू पर दांव

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने दो वार्डों में उप चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने बताया कि कटनी नगर निगम के दो वार्डों वार्ड क्रमांक 9 महात्मा गांधी वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 36 डा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से प्रत्याशी घोषित किये हैं।

वार्ड क्रमांक 9 महात्मा गांधी वार्ड से सचिन बहरे सोनू तथा वार्ड क्रमांक 36 डा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से लव साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा की दोनो ही वार्डों में भाजपा विजय संकल्प के साथ पूरी ताकत एवं रणनीति वरिष्ठों के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर विजयश्री हासिल करेगी।

wp 17029735571121976106056582780137

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम