एमपी की नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑपरेटरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल ऐलान

एमपी की नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑपरेटरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल ऐलानकटनी।। मध्यप्रदेश शासन की नई परिवहन नीति के विरोध में कटनी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के बैनर तले
बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च 2026 से प्रदेशभर में बसों का संचालन ठप रहेगा। इस हड़ताल का आह्वान बस ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा किया गया है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि नई परिवहन नीति उनके हितों के विपरीत है और इससे निजी बस संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मांगों पर शासन द्वारा पुनर्विचार नहीं किए जाने की स्थिति में हड़ताल को आगे भी जारी रखा जाएगा। हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों, छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशान होना पड़ेगा। बस संचालकों ने शासन से मांग की है कि नीति में आवश्यक संशोधन कर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।








