katniमध्यप्रदेश
युवाओं और किसानों पर विशेष ध्यान रख पेश हुआ बजट- हर्ष पाण्डेय भाजयुमो

युवाओं और किसानों पर विशेष ध्यान रख पेश हुआ बजट- हर्ष पाण्डेय भाजयुम
कटनी -मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 4.38 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल बजट पेश किया हैँ कटनी भारतीय जनता युवा मोर्चा के माधव नगर मंडल अध्यक्ष हर्ष पाण्डेय ने कहा हैँ लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये, युवाओं के लिए 15 हजार शिक्षकों की भर्ती और आठवीं तक के बच्चों को दूध देने का प्रावधान है। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया, बल्कि अधोसंरचना, कृषि, युवा रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
सरकार ने 1 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने की घोषणा की है। साथ ही युवाओं के लिए 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया गया है।








