FEATUREDGadgetsTechnology

BSNL ने दशहरा पर निकाला फुल टॉकटाइम के साथ 50 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने दशहरे को मद्देनजर रखते हुए एक नए प्रमोशनल ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत अगर यूजर्स वॉइस रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 50 प्रतिशकत का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 25 सितंबर से देशभर में लागू होगा। इसके अलावा बीएसएनएल यूजर्स वेबसाइट और बीएसएनएल के ऐप से रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें सीमित समय के लिए फुल टॉक टाइम मिलेगा। यह ऑफर देशभर में 25 सितंबर से लागू होगा। बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक (सीएम) आर.के. मित्तल ने कहा, ”हम हमेशा ही त्यौहारों के मौके पर अतिरिक्त फायदे देते रहे हैं। इस बार हम अपने सभी प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को कई फुल टॉक टाइम ऑफर के साथ 50 प्रतिशत तका का टॉक वेल्यू ऑफर कर रहे हैं।”

इतने रुपये के टॉक वेल्यू पर मिलेगा 50 प्रतिशक का कैश बैक
ऑफर में 42 रुपये, 44 रुपये, 65 रुपये, 69 रुपये, 88 रुपये और 122 रुपये के रीचार्ज पर बीएसएनएल यूजर्स को 50 प्रतिशत का कैश बैक मिलेगा। यह ऑफर 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक वैध होगा। वहीं फुल टॉक टाइम ऑफर सिर्फ 30 रुपये के रीचार्ज पर लागू होगा और यह ऑफर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply