katniमध्यप्रदेश

भैया पानी बचाओ, ये है अनमोल इसे व्यर्थ न बहाओ,नवांकुर संस्था ने चौपाल और रैली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश, सोख्ता गड्ढे में श्रमदान से की सफाई

भैया पानी बचाओ, ये है अनमोल इसे व्यर्थ न बहाओ,नवांकुर संस्था ने चौपाल और रैली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश, सोख्ता गड्ढे में श्रमदान से की सफा

मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 1 मझगवां फाटक में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेजसिंह केशवाल के मार्गदर्शन और विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित तिवारी के समन्वय नवांकुर संस्था दृष्टि मानव विकास समिति देवडोंगरा के सहयोग से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं और छात्र-छात्राओं के सहयोग से अभियान की जागरूकता के लिए ग्राम मझगवां फाटक की आंगनवाड़ी में ग्राम की महिलाओं के साथ चौपाल एवं रैली के माध्यम से जल संरक्षण एवं प्राकृतिक स्रोतों की गहरीकरण और साफ सफाई जन भागीदारी से करने का संदेश दिया। जिससे प्रेरित होकर ग्राम ग्राम की महिलाओं ने स्थानीय आंगनबाड़ी के समीप बने सोख्ता गड्ढे की गंदगी की श्रमदान से साफ सफाई मैं सहभागिता की एवं उसका गहरीकरण किया। विदित हो कि 30 मार्च से नियमित रूप से जन अभियान परिषद द्वारा गांव-गांव में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं, और छात्र-छात्राओं के सहयोग से रैली, दीवार लेखन, चौपाल और संगोष्ठी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़कर ग्राम वासी जल संरक्षण के लिए तन और मन से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिसके फलस्वरुप बोरी बंधान, सोख्ता गड्ढों का निर्माण, जल स्रोतों की साफ सफाई और गहरीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। मझगवां फाटक में आयोजित जन जागरूकता और श्रमदान के इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तिवारी , नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी मनीष पांडेय , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुआ के अध्यक्ष अनिल गौतम, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता अमित तिवारी, रामानुज पांडेय, विनीत सोंधिया, छात्राओं नेहा तिवारी, पान बाई चौधरी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि