Bresking मोहन सरकार का पहला बजट सत्रः 7 से 19 फरवरी को संभव
MP News मोहन यादव सरकार अगले माह बजट पेश करेगी। मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार का पहला बजट सत्र फरवरी में होगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में विधानसभा का बजट सत्र होने की संभावना है। 7 फरवरी से 19 फरवरी तक विधानसभा का बजट सत्र हो सकता है।
इस सत्र में सरकार केवल योजनाओं का अनुमानित खर्च बताएगी। इस सत्र में बजट नहीं आएगा। सत्र की जानकारी जल्द विधानसभा को भेजी जाएगी उसके बाद राज्यपाल से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में प्रदेश का बजट आएगा।

