Breaking विजयराघवगढ़ के घुनौर में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक को उठा ले गया मचा हड़कंप, सर्चिंग जारी

spotting a leopard particularly where tigers are common is v0

कटनी। विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम घुनौर में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब तेंदुआ 10 वर्षीय बालक को उठाकर ले गया। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक गांव के पास ही खेल रहा था, तभी झाड़ियों की ओर से अचानक तेंदुआ निकलकर आया और बच्चे को दबोचते हुए जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल वन विभाग एवं पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। तेंदुए की तलाश के लिए पगमार्क, ड्रोन एवं अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

spotting a leopard particularly where tigers are common is v0

घटना के बाद गांव में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी, इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-  मप्र डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर: गृह विभाग ने भ्रम दूर कर जारी किया आदेश, 1 दिसंबर को मिलेगा नया DGP