Site icon Yashbharat.com

Breaking Firing In Train: जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत 4 लोगों की मौत,

jaipur mumbai train rpf firing 1690776552

Firing In Train: जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत 4 लोगों की मौत, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार…

#IndianRailways #Firing #JaipurExpressपा लघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी. उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया. आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है.

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। चेतन नाम के कांस्टेबल ने फायरिंग की। जिसे मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों शवों को शताब्दी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

कांस्टेबल और एएसआई में हुई थी कहासुनी
घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब को घटी। ट्रेन के B 5 कोच में यह फायरिंग हुई।  फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई।  RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है

Exit mobile version