Site icon Yashbharat.com

BREAKING: MP में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर; संजय शुक्ला गृह सचिव और शिवशेखर शुक्ला GAD प्रमुख नियुक्त

Screenshot 20250125 000252 Chrome

BREAKING: MP में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर; संजय शुक्ला गृह सचिव और शिवशेखर शुक्ला GAD प्रमुख नियुक्त। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल दिए गए हैं।

BREAKING: MP में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर; संजय शुक्ला गृह सचिव और शिवशेखर शुक्ला GAD प्रमुख नियुक्त

​संजय कुमार शुक्ला बने नए ‘गृह विभाग’ के मुखिया

​1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को अब प्रदेश का अपर मुख्य सचिव (ACS), गृह विभाग नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग और विमानन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गृह विभाग के साथ-साथ वे विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

​शिवशेखर शुक्ला को GAD और कर्मचारी चयन मंडल की जिम्मेदारी

​वहीं, गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे शिवशेखर शुक्ला (1994 बैच) को अब अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में समन्वय (Coordination) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। शिवशेखर शुक्ला के पास संस्कृति विभाग और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

​जनसंपर्क विभाग को मिला नया संचालक

​मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे को सरकार ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संचालक, जनसंपर्क (Director, Public Relations) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रदेश की ब्रांडिंग और सूचना तंत्र का कामकाज देखेंगे।

Exit mobile version