मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

ब्रेकिंग-बकाया करों की वसूली को लेकर निगम प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,दुकान किराया राशि जमा नहीं करने पर नगर निगम स्वामित्व की 7 दुकानों में लगाया ताला

ब्रेकिंग-बकाया करों की वसूली को लेकर निगम प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,दुकान किराया राशि जमा नहीं करने पर नगर निगम स्वामित्व की 7 दुकानों में लगाया ताल

कटनी। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष बचे 24 दिवसों को दृष्टिगत रखते हुए बकाया राजस्व की वसूली को लेकर कार्यवाही तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में शनिवार प्रातः नगर निगम स्वामित्व की दुकानों की किराया राशि संबंधित आवंटियों द्वारा लंबे समय से जमा नहीं करने पर 7 आवंटियों के विरुद्ध तालाबंदी की कार्यवाही की गई।

इन दुकानों पर लगाया ताला

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि निगम के गठित राजस्व अमले द्वारा जिन 7 दुकानों पर कार्यवाही की गई उनमें बिलैया तलैया सब्जी मंडी क्षेत्र की तीन दुकानों क्रमशः 175, 191 एवं 192 सहित लल्लू भैया की तलैया की दुकान क्रमांक 13 के साथ साथ प्रियदर्शनी बस स्टैंड की तीन दुकानों क्रमशः 40, 42 एवं दुकान क्रमांक 43 शामिल है ।

निगम प्रशासन द्वारा संबंधित दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर किराया राशि जमा करने के लिए कहा गया था, इसके बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर नियमानुसार तालाबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, राजस्व निरीक्षक विनोद सिंह चौहान, सनीश रजक सहित राजस्व विभाग के गठित दल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर निगम ने निगम स्वामित्व के सभी दुकानदारों, आवंटियों से अपील की है कि वे समय पर किराया एवं अन्य देय राशि जमा करें, अन्यथा नियमानुसार इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी की जाएगी।

Back to top button