मध्यप्रदेश
Breaking: सिहोरा में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर। (यशभारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला) आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की रात मिली 68 सेम्पल की रिपोर्ट में 1 व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
पॉजिटिव सिहोरा का नया मोहल्ला नम्बर-एक कमानिया गेट के समीप रहने वाला 21 वर्षीय युवक है। यह अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था और वहाँ 10 मई को सिहोरा पहुंचा था। इसी दिन उसकी खितौला में स्क्रीनिंग की गई थी और डॉ भीमराव अम्बेडकर छात्रावास में क्वारेन्टीन में था । कवारेन्टीन सेंटर से उसे 22 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया था ।








