Breaking: सिंधिया की गुमसुदगी का पोस्टर लगाने का मामला कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह गिरफ्तार
ग्वालियर। ग्वालियर में आज एक नाटकीय घटना में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। दरअसल राजावत कल भाजपा नेता कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुमसुदगी का पोस्टर चिपकाते हुए नजर आए थे। भाजपा ने इसकी शिकायत की थी। राजावत के अलावा कुछ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

