सागर। आशीष शुक्ला। सागर जिले में करोना संक्रमण का ग्राफ एकदम से नीचे आ गया है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में सिर्फ 03 नए पॉजिटिव मरीज ही मिले हैं। सागर जिले के लिए यह एक राहत भरी खबर है।
आज मिले मरीजों में बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज कैंपस से 01 तथा सागर और बीना से 1-1 संक्रमित शामिल है। 08 मरीजों को ठीक होने के बाद बीएमसी से डिस्चार्ज किया गया है।
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत द्वारा यश भारत को दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को मिले 03 नए पॉजिटिव मरीजों में 01 बीएमसी कैंपस के निवासी हैं। इनके अलावा बीना रिफायनरी व सागर के एमआरसी कैंट एरिया में 1-1 पॉज़िटिव मरीज पाया गया है। जिले में करोना संक्रमण से मृत्यु का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।








