Breaking: राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं सीएम कमलनाथ
Bhopal. मध्यप्रदेश में सरकार संकट इंतजार इकरार के बीच अब एक बार फिर से खबर है कि कल मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यपाल से मिलने जाने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम आज देर रात या फिर कल सुबह राज्यपाल लालजी टण्डन से मिलेंगे।
सम्भव है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को लेकर सीएम अपना स्पष्टीकरण देंगे। गौरतलब है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कल 17 मार्च को बहुमत सिद्ध करने को कहा है साथ ही यह भी कहा कि अगर वह फ्लोरटेस्ट नहीं कराते हैं तो यह माना जायेगा कि सरकार के पास बहुमत नहीं है।

