BREAKING: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत मे भूकंप के तेज झटके

04 07 2019 earthquake peru 19369555 105148498 m 1

नई दिल्ली। दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है. हालांकि अभी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. दिल्ली के अलावा उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए, लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकलने लगे. हालांकि इस भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भूकंप के ये झटके करीब 7 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए.

नेपाल में रहा भूकंप का केंद्र

जानकारी के मुताबिक यह भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप का केंद्र पाया गया. बता दें कि सोमवार को गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यूनाइटेड स्टेट जिओलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का इपिसेंटर नेपाल के खपताड़ नेशनल पार्क के करीब रहा.

यूएस एजेंसी के मुताबिक भूकंप का इपिसेंटर जमीन के 1.3 किलोमीटर नीचे रहा. 2015 में नेपाल में भूकंप की वजह से भारी तबाही मची थी. इस भूकंप की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई थी. नेपाल को इस भूकंप में बड़ी तबाही झेलनी पड़ी थी.

सोमवार को दहला था गुजरात

इससे पहले गुजरात में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. गुजरात के भुज में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी. भचाऊ के पास इस भूकंप का केंद्र था. हालांकि इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी.