katniLatestमध्यप्रदेश

Breaking: यशभारत की खबर के बाद NKJ डीजल लोको यार्ड से 135 ऑक्सीजन सिलेंडर जप्त

कटनी। न्यू कटनी में डीजल स्क्रैप यार्ड में पुराने इंजन को ऑक्सीजन और गैस सिलेंडर की मदद से चल रही स्क्रेपिंग का काम यशभारत की खबर के बाद बन्द हो गया है।

एसडीएम तथा एनकेजे पुलिस ने यहां पहुंच कर न सिर्फ काम बन्द कराया वरन 135 आक्सीजन सिलेंडर भी जप्त किये। आपको बता दें कि आज ही यशभारत ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था साथ ही यह भी बताया था कि आक्सीजन की भारी कमी के वक्त किस तरह डीजल यार्ड में प्राइवेट कंपनी स्क्रेपिंग का कार्य कर रही है।

News updating….

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम