Latest

UCC MP Online Suggestions: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा कदम-22 जून तक आम जनता से मांगे ऑनलाइन सुझाव; जानें क्या है प्रक्रिया और वेबसाइट

UCC MP Online Suggestions: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा कदम-22 जून तक आम जनता से मांगे ऑनलाइन सुझाव; जानें क्या है प्रक्रिया और वेबसाइट

UCC MP Online Suggestions: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा कदम-22 जून तक आम जनता से मांगे ऑनलाइन सुझाव; जानें क्या है प्रक्रिया और वेबसाइट

कटनी: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) को लेकर शिवराज सरकार के बाद अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। राज्य शासन द्वारा इस विषय पर एक बेहतर और सर्वमान्य नीति निर्माण के उद्देश्य से प्रदेश के आम नागरिकों, संगठनों और बुद्धजीवियों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा एक विशेष रूप से तैयार की गई आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई है, जिस पर कोई भी नागरिक आगामी 22 जून 2026 तक अपने महत्वपूर्ण विचार और सुझाव दर्ज करा सकता है।

 किस वेबसाइट पर और कौन दे सकता है सुझाव?

UCC को लेकर समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर यह अभियान शुरू किया है:

  • आधिकारिक वेबसाइट: नागरिक अपने सुझाव सीधे ucc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
  • ये सभी दे सकते हैं सुझाव: इस वेबसाइट पर शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, परिवार के सदस्य, समाज सेवक, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सभी प्रकार के संगठन और समूहों के सदस्य अपने विचार सांझा कर सकते हैं। UCC MP Online Suggestions: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा कदम-22 जून तक आम जनता से मांगे ऑनलाइन सुझाव; जानें क्या है प्रक्रिया और वेबसाइट

 बेहद सरल है प्रक्रिया: 12 सवालों के ‘हाँ’ या ‘ना’ में देने होंगे जवाब

प्रशासन ने आम जनता की सहूलियत के लिए सुझाव देने की इस ऑनलाइन प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाया है:

  • 기 बुनियादी जानकारी: सबसे पहले वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म में नागरिक को अपना केवल नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता और मोबाइल नंबर अंकित करना होगा।
  • 12 प्रश्न: इसके बाद समान नागरिक संहिता से जुड़े कुल 12 महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर केवल ‘हाँ’ (Yes) या ‘न’ (No) के विकल्प को चुनकर देने होंगे।
  • OTP वेरिफिकेशन: सभी उत्तर दर्ज करने के बाद सबमिट करते ही यूजर के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। इस ओटीपी से सत्यापित (Verify) करते ही आपका सुझाव सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा।UCC MP Online Suggestions: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा कदम-22 जून तक आम जनता से मांगे ऑनलाइन सुझाव; जानें क्या है प्रक्रिया और वेबसाइट

Back to top button