Site icon Yashbharat.com

Breaking: मोदी केबिनेट की बैठक समाप्त, संसद में गृहमंत्री देंगे जानकारी, कश्मीर पर बड़ा फैसला सम्भव

05 08 2019 rapid action force 19462492 8261647 m

नई दिल्ली.लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हो गई है। अब ग्रह मंत्री संसद में बैठक के निर्णय की जानकारी देंगे। इससे पहले नरेंद्र मोदीने अमित शाह और अजीत डोभाल के साथ चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। आज ही सुरक्षा समिति (सीसीएस) और संसदीय समिति (सीसीपीए) की बैठक भी होगी। प्रधानमंत्री सुरक्षा के मुद्दे पर रक्षा मंत्रीऔरसेना प्रमुखों से भी चर्चा करेंगे।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और मौजूदा हालात की समीक्षा की थी। दूसरी ओर, श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला के घर पर महबूबा मुफ्ती और स्थानीय दलों के नेता जुटे थे। इन्होंने केंद्र सरकार की कार्रवाई का विरोध किया था। गृह मंत्री शाह 3 दिन (8 से 10 अगस्त तक) के लिए कश्मीर जा सकते हैं।

सुप्रीम में जजों की संख्या बढ़ाने के बिल पर चर्चा होगी
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए विधेयक पर चर्चा होने संभावना है। संशोधन के बाद सरकार इस बिल को मौजूदा सत्र में ही लोकसभा में पेश कर देगी।

मोबाइल इंटरनेट बैन, नेता नजरबंद

जम्मू-कश्मीर में बने तनाव के हालात के बीच रविवार रात 12 बजे श्रीनगर में तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के नजरिए से संवेदनशील बने कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने राज्य में रैलियों पर भी रोक लगा दी है। साथ ही मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सोमवार से राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

Exit mobile version