Latest

Breaking: भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के घर मिला पाउडर लगा संदिग्ध पत्र, मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में आज देर सायं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के घर एक लिफाफे में संदिग्ध पत्र मिलने के बाद हड़कम्प मच गया।

इस पत्र में उर्दू भाषा मे कुछ लिखा है। पत्र के साथ लिफाफे में सफेद रंग का पाउडर भी था। सुरक्षा में तैनात पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर फोरेंसिक विभाग को बुलाया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पत्र के साथ पाउडर की जांच की जा रही है।

साध्वी प्रज्ञा के घर मिले संदिग्ध पत्र की जांच FSL की टीम कर रही है इस पत्र के लिफाफे में pm मोदी और अजित डोभाल के फोटो लगे हैं जिन्हें पेन से कट का निशान लगाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply