Site icon Yashbharat.com

Breaking पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर: मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी, 4 की मौत, आतंकी हमले का अंदेशा

12 04 2023 fc8d272f 4095 40d1 86d7 28683345cf2a

पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह यहां गोलीबारी हुई है। चार लोगों के मारे जाने की सूचना भी है। हालांकि सेना की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी हमला भी हो सकता है।

घटना सुबह 4.35 बजे की है। अभी यह साफ नहीं हुई है कि फायरिंग क्यों हुई और किसने की है। यह स्थान पाकिस्तान की सीमा से सटा है।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर भारी मात्रा में गोला-बारूद भी रखा जाता है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान सेना और आईएसआई की हरकत हो सकती है।

अभी पूरे इलाके को कवर कर दिया गया है। कुछ दिन पहले यहां का एक चपरासी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग करने वाले बाहर से आए थे। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पूरी घटना को पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में खालिस्तान समर्थकों के हौसले बुलंद हुए हैं। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सेना की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति साफ हो
Exit mobile version