Breaking: नारी शक्ति वंदन विधेयक राज्यसभा से पास, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का रास्ता साफ
नई दिल्ली: Breaking राज्य सभा में भी महिला आरक्षण अर्थात नारी शक्ति वंदन बिल पास हो गया। राज्य सभा मे इसके पक्ष में 215 मत जबकि विरोध में एक भी मत नहीं मिला। इसके बाद सभापति जगदीप धनगढ़ ने बिल को मंजूरी की घोषणा की। इसके कुछ संशोधन को लेकर वोटिंग हो रही थी।
बता दें कि लोकसभा ने बुधवार को ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को मंजूरी दे दी जिसमें संसद के निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। इससे संबंधित ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर निचले सदन में करीब 8 घंटे की चर्चा और विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जवाब के बाद मत विभाजन के जरिए इसे स्वीकृति दी गई। अब आज राज्यसभा में इस बिल पर बहस हो रही है।

