Breaking: दमोह में बस स्टैंड पर भीषण आग, बुरी तरह जलकर खाक हुईं 7 बसें, Video

20210325 075231

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अचानक बस स्टैंड पर आग लग गई है, जिससे 7 बसें जलकर स्वाहा हो गईं। बुधवार रात को लगी इस आग से चारों तरफ अफरातफरी मच गई और बसें धू-धू कर जलने लगीं।

कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  सिंगरौली एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में चोरी करने वाले 2 शातिर दबोचे गए, 2.63 लाख का सामान बरामद