FEATUREDjabalpur

Breaking: टिड्डियों का दल अचानक पहुंचा जबलपुर के कटंगी, गांव, लोगों में हड़कंप

कटंगी, (यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला) जबलपुर के कटंगी में अचानक शाम 5 बजे के दौरान टिड्डियों के दल ने कटंगी में पहुंच कर हड़कम्प मचा दिया। जिससे गाँव के लोगों अपने अपने घरों में डर  छिपने पर मजबूर होना पड़ा।

आधे घन्टे में लोग हैरान हो गये कि अब ये कौन सी परेशानी आ गई हैं ।

जैसे ही हवा का बदलाव हुआ टिड्डियों के दल ने आगें बढ़ कर अपना रास्ता बदल लिया ।

इस घटना की जानकारी मझौली तहसीलदार को लगी वैसे ही अनूप श्रीवास्तव, पटवारी अल्का तत्काल अपनी टीम के साथ कटंगी से लगे गाँव पड़रिया पहुंच गये।

अब ये देखना हैं कि टिड्डियों का दल मझौली के अंदर प्रवेश करता हैं या फिर बीच में पहाड़ों से किसी अन्य अपना रास्ता मोड़ता हैं।

Back to top button