jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Breaking: जबलपुर के सत्येन्द्र यादव कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित, 4 दिन पहले ही मिली थी अहम जिम्मेदारी

भोपाल, जबलपुर, आशीष शुक्ला। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठन संरचना एवं समीक्षा प्रभारी तथा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक सत्येंद्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक सत्येन्द्र यादव द्वारा पार्टी विरोधी कार्य किये जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी। सत्येन्द्र यादव की कार्यप्रणाली और पार्टी विरोधी गतिविधियों को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उन्हें कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

ज्ञात रहे कि 4 दिन पूर्व ही 31 दिसम्बर को सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने सत्येंद्र यादव को अभा स्तर पर सेवादल में संगठन संरचना और समीक्षा विभाग का राष्ट्रीय प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर सत्येंद्र यादव ने भी सेवादल के प्रदेश प्रमुख से स्तीफा दे दिया था। जिसे बाद में स्वीकार करने के बाद पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान से अभी तक सत्येंद्र यादव कांग्रेस पार्टी में ही बने रहे तथा हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सेवादल की उक्त बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Back to top button