Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

Breaking: गोवा में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा ठोंका

पणजी। गोवा की राजनीति में एक बार फिर हलचल हुई है। कांग्रेस ने राज्यपाल को चिट्ठी भेजकर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा ठोंका है। 2017 में हुए चुनावों में 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 13 और कांग्रेस को 17 सीट मिली थीं। अन्य दलों के खाते में 10 सीटें गई थीं। भाजपा ने छोटे दलों के साथ गठबंधन करते हुए सरकार बना ली थी।

कांग्रेस विधायक दल के नेता सी. कावेलकर के मुताबिक, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए हमें पहले ही सरकार बनाने का न्योता मिलना था। अभी प्रदेश में सरकार होते हुए भी न के बराबर है। हमारे पास संख्याबल है, इसलिए दावा पेश कर रहे हैं। राज्यपाल मंगलवार को यहां होंगे, इसलिए हमने उनसे मिलने के लिए समय मांगा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply