katniLatestमध्यप्रदेश

Breaking: खजुराहो भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा सड़क दुर्घटना में घायल

कटनी। खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा सड़क हादसे में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कटनी आते वक्त अमानगंज के समीप हादसा घटित हुआ जब किसी पशु को बचाने के चक्कर मे उनका वाहन पलट गया।

IMG 20190502 WA0006

वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है जबकि वीडी शर्मा के हाथ मे चोट आई।

IMG 20190502 WA0007

अभी एक्सरे में पता लगेगा कि फ्रेक्चर है अथवा नहीं। गौरतलब है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा की तैयारियों का जायजा लेने वीडी शर्मा प्रवास पर हैं। खबर के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कुशलक्षेम जानने उत्सुक थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply