katniLatestमध्यप्रदेश
Breaking: कटनी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 2 महिलाओं सहित 3 की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
कटनी। कटनी के कुठला थाना अंतर्गत कटनी शहडोल बायपास में घट ख़िरवा के पास हादसे में दो महिलाओं सहित 3 लोगो की मौत हो गई। सभी मृतक चंदिया के रहने वाले थे तथा मोटर साइकिल से चंदिया वापस जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार लमतरा फाटक के आगे घट ख़िरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार चंदिया निवासी सोनी परिवार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि तीनो की घटना स्थल पर मौत हो गई।
कुठला टीआई विपिन सिंह ने बताया कि रामानंद सोनी अपनी मां रामबाई सोनी तथा एक पड़ोसी महिला बनारसी बाई के साथ पैर में चोट की झाड़फूंक कराने भेंसवाही गांव आये थे । वापस लौटते वक्त यह हादसा घटित हुआ। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।








