FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

#BoycottMyntra: हिंदू विरोधी पोस्टर बनाना पड़ा महंगा! फिर उठी #BoycottMyntra की मांग

Hinduism sentiment पर पुराना पोस्टर, जिसमें MYNTRA का दावा है कि उसने इसे नहीं बनाया था, अब एक बार फिर से Twitter पर ट्रेंड कर रहा है। जिसमें यूजर्स माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter पर “बॉयकॉट मिंत्रा” #BoycottMyntra ट्रेंड कर रहे हैं।

Myntra हिंदू विरोधी पुराना पोस्टर मुद्दा क्या है?

मामला एक हिंदू विरोधी पोस्टर से संबंधित है जो पहली बार अगस्त 2016 में सामने आया था। 5 साल पहले एक एजेंसी स्क्रॉलड्रोल ने Myntra के लिए एक विज्ञापन बनाया था।

विज्ञापन में महाभारत-द्रौपदी के चीरहरण के एक दृश्य का चित्रण दिखाया गया था। ग्राफिक से पता चलता है कि कृष्ण Myntra ऐप पर ‘अतिरिक्त लंबी’ साड़ियों की खोज कर रहे थे, जब दुशासन द्रौपदी का चिरहरण कर रहा था। विज्ञापन को Hinduism Sentiment को आहत करने के रूप में देखा गया, भारतीयों ने इसे हिंदू विरोधी पोस्टर कहा।

Myntra ने अगस्त में स्पष्ट किया था कि कंपनी ने इस कलाकृति को नहीं बनाया है और न ही इसका समर्थन करती है। हालांकि बाद में यह मामला शांत पड़ गया था लेकिन फिर से ट्विटर पर बॉयकॉट myntra तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं वहीं लोगों द्वारा मिंत्रा को बंद करने की मांग की जा रही है।

इस मामले में भारतीय लोगों का कहना है कि हिंदू रस्मो रिवाज और हिंदू सभ्यता से मजाक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही MYNTRA ने स्पष्टीकरण दिया है कि यह तस्वीर ना उसके द्वारा बनाई गई है ना ही मिंत्रा ऐसी किसी बात और विचार का समर्थन करता है।

Back to top button