
बॉलीवुड डेस्क। ‘वीरे दी वेडिंग’ को पहले दिन कमाई कितनी भी हो, यह मायने इसलिए नहीं रखता कि फिल्म माहौल बनाने में सफल हुई है। जिन लोगों के लिए यह फिल्म बनाई गई है वो इसे देखने पहुंच रहे हैं। सुबह के शो से ही सिनेमाघर 20 फीसद भरे हुए हैं। रात तक यह आंकड़ा डबल हो जाएगा। लड़कियों के झुंड इसे देखने आ रहे हैं और फिल्म का खासा मजा भी ले रहे हैं।
शुरुआती माहौल के लिहाज से लग रहा है कि इसकी पहले दिन की कमाई 5 करोड़ के करीब रहेगी। इतनी कमाई भी हुई तो निर्माताओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। इससे 20 करोड़ के वीकेंड की राह साफ हो जाती है।
समीक्षाओं में फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन हासिल हो रहे हैं। कुछ जगह पर इसकी तारीफ है तो कुछ इसे कमजोर बता रहे हैं। एेसे में लोग मुंह-जबानी पर ज्यादा भरोसा करेंगे।
इसके गाने जरूर खासे पापुलर हो चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुआ तीसरा गाना ‘लाज शरम’ तक खूब सुना जा रहा है। बता दें कि सबसे पहले इस फिल्म का ‘तारीफां’ रिलीज हुआ था। यह गाना भी हिट हो गया है और शादियों में खूब बज रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया था। 24 घंटे में इसे 1.20 करोड़ बार से ज्यादा देखा गया था।
इसकी स्टारकास्ट में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया शामिल हैं। करीना कपूर ख़ान ‘वीरे दी वेडिंग’ फ़िल्म से कमबैक कर रही हैं। अनिल कपूर प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म शादी की ही कहानी सुनाती है। पांच-छह गालियां तो ट्रेलर में ही थी और अब पूरी फिल्म इससे भरी है। सभी हीरोइने कई बोल्ड मसलों पर बात करती यहां दिख जाएंगी।
शशांका घोष के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म को 18 मई को रिलीज़ किया जाना था। अब यह एक जून को लगी है।बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना की यह पहली फ़िल्म है। करीना आखिरी बार ‘उड़ता पंजाब’ में नज़र आई थीं। दो साल बाद वे बड़े परदे पर आई हैं। इस फ़िल्म से सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं। एकता कपूर भी बतौर निर्माता इसका हिस्सा हैं।
-
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
UK में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई इंडियन स्टाइल शादी, गोवा और मुंबई जश्न के वीडियो वायरल -
गणपति उत्सव में ड्राइवर पर भड़के सलमान खान: फैन को गाड़ी से लगी चोट, तो भाईजान ने दिखाई सख्ती -
‘दायरा’ मूवी रिव्यू-X रिएक्शंस: करीना-पृथ्वीराज की कॉप थ्रिलर को मिले मिक्स्ड रिव्यू; जानें कैसी है मेघना गुलजार की फिल्म -
लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे रणवीर सिंह, 1,000 बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा; आलिया-रणबीर संवारेंगे 20 स्कूल -
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई: अक्षय, चिरंजीवी से लेकर कंगना और अनुपम खेर तक ने भेजा शुभकामना संदेश -
‘रिश्ते में मिला इमोशनल और फिजिकल धोखा’: बिग बॉस 20 में बादशाह संग टूटी शादी पर बोलीं ईशा रिखी -
कपिल शर्मा शो सीजन 5: 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर फिर जमेगी कॉमेडी की महफिल; सिद्धू, सुनील और कृष्णा की वापसी -
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में छाईं राधिका मर्चेंट: ‘एकदंताय’ पर दी खास प्रस्तुति, सोने की जरी और कांजीवरम साड़ी में दिखा राजसी अंदाज -
तनीषा मुखर्जी का बेबाक बयान: “शादीशुदा मर्दों से अफेयर करने वाली महिलाएं नहीं हो सकतीं फेमिनिस्ट” -
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले में CBI जांच पर बड़ा अपडेट: भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू ने उठाए गंभीर सवाल -
‘मुंबई में घर खरीदना सपना’: TV एक्ट्रेस आंचल खुराना ने दिखाया अपने ₹70 हजार किराए का 1 BHK फ्लैट, खिड़की से दिखती हैं झुग्गियां -
अंबानी परिवार के ‘एंटीलिया’ में गणपति उत्सव की धूम: सलमान खान के नए लुक से लेकर रणवीर सिंह के जयकारों तक, पहुंचे ये 24 बड़े सितारे -
नए घर में गणपति पूजा के दौरान भावुक हुईं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी; एक्टर ने प्यार से पोंछे आंसू, वीडियो वायरल -
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अब आएगी 3 फिल्मों की महासीरीज, स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का तक के दिखेंगे किस्से -
दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज: अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच दिखेगी जबरदस्त जंग, एक्स यूजर्स बोले- ‘ब्लॉकबस्टर लोडिंग’ -
कटनी के टॉकीज में छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू: महज 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर, जानें कलेक्शन -
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का एमएस धोनी से क्या है खास कनेक्शन? जानें ‘कैप्टन कूल’ को मामा क्यों कहती हैं मनोज तिवारी की बेटी -
हनुमान अंश विवाद: मुंबई का ऐतिहासिक ‘गेटी गैलेक्सी’ थिएटर सील, पुलिस जांच के बाद गिरी गाज -
Bigg Boss 20: लाइव वोटिंग में लव गिल ने मारी बाजी, ग्रैंड प्रीमियर में रिजेक्ट होते ही ट्रोल्स के निशाने पर आईं रिया अहीर
