Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Borewell: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, बचाव कार्य जारी; सेना के जवानों ने भी संभाला मोर्चा

Borewell: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, बचाव कार्य जारी; सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला, गुजरात के द्वारका जिले में स्थित रण गांव में उस वक्त अफरा-तफरी तब मच गई जब ढाई साल की बच्ची खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी।

इस घटना के बाद बचाव दल लगातार बच्ची को बचाने में जुट चुका हैं। भारतीय सेना के जवान भी मौके पर मौजूद हैं, जो बचाव अभियान में जुटे कर्मियों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से एनडीआरएफ की टीम को भी घटना स्थल पर बुला लिया गया है। डिप्टी कलेक्टर एचबी भगोरा ने बताया कि रण गांव में दोपहर एक बजे खेलते समय बच्ची बोरवेल में गिर गई।

borewell

बच्ची को 10 फीट ऊपर खींचने में कामयाब- भगोरा

डिप्टी कलेक्टर एचबी भगोरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सेना के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की बचाव टीमें उसे 10 फीट ऊपर खींचने में कामयाब रही हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस तैनात की गई और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) से मदद मांगी गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम