मध्यप्रदेश

Bonus: भोपाल मंडल के 15 हजार रेलकर्मी त्‍योहार के मौके पर बोनस मिलने से खुश

भोपाल । घाटे से जूझ रहे रेलवे ने अपने कर्मियों को त्‍योहारी सीजन में बोनस दे दिया है। यह बोनस मंडल के 15 हजार रेलकर्मियों को मिल चुका है। कुछ ही रेलकर्मी बाकी होंगे, जिन्हें जल्द मिल जाएगा। हरेक रेलकर्मी को 18 हजार रुपये बोनस राशि मिली है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे को लॉकडाउन लागू होने के बाद ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा था। अभी तक रेल यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है क्योंकि पूर्व की तरह सभी ट्रेनें नहीं चलाई जा रही हैं।
रेलवे को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसी स्थिति में भी रेलवे ने बोनस देने का निर्णय लिया है और देना भी शुरू कर दिया है। बोनस मिलने की पुष्टि मंडल के कई रेलकर्मियों ने भी की है।
15 हजार से ज्‍यादा रेलकर्मी
बोनस मिलने से खुश मंडल के रेलकर्मियों का कहना है कि रेलवे को घाट से बाहर निकालेंगे। हर स्तर पर बेहतर काम करेंगे। आम रेलकर्मियों का कहना है कि जब घाटे में रहकर रेलवे हम कर्मचारियों के बारे में सोच रहा है और बोनस दे दिया है तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम हर मुश्किलों में रेलवे के साथ खडे रहें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम