Board Result 2023: आज 31 मई से 15 जून तक छात्र-छात्राएं भर सकेंगे आवेदन, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की गाइडलाइन दसवीं-बारहवीं कक्षा का परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ दिन पहले घोषित किया है। अब फेल विद्यार्थियों को साल बचाने का मंडल एक और मौका देने जा रहा है।

गाइडलाइन के साथ ही मंडल की तरफ से पूरक परीक्षा की तारीख घोषित की गई है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 31 मई से परीक्षा फार्म के लिए लिंक खोली जाएगी। छात्र-छात्राओं के सामने 15 जून तक आवेदन करने का समय है। मंडल ने 17 जुलाई से दोनों कक्षाओं की पूरक परीक्षा रखी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आवेदन प्राप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।

25 मई को मंडल ने दसवीं और बारहवींं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार दसवीं में बेस्ट फाइव योजना के अन्तर्गत परीक्षा परिणाम आया है। इसके तहत छात्र एक विषय में अनुत्तीर्ण होता है और उसका परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण घोषित किया गया है, ऐसी स्थिति में यदि छात्र अनुत्तीर्ण विषय की पूरक परीक्षा देना चाहे, तो उसी सत्र की पूरक परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगा