Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatest

जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में अमीरगंज में कंबल वितरण अभियान, 300 जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

कटनी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अमीरगंज क्षेत्र में कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें शीतलहर के प्रकोप से राहत मिल सके।
यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, कटनी विकासखंड के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा, आनंद विभाग कटनी के जिला कार्यक्रम लीडर अनिल कांबले एवं क्षेत्रीय पार्षद विनोद यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

संस्था के अध्यक्ष अरजित खरे ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखना है।

कंबल वितरण अभियान को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। सेवा कार्य में आदित्य श्रीवास्तव, दशमीत सिंह, तनु कुशवाहा, अभय पांडे, यश, इशिका अग्रहरी, राज दुबे, मयंक त्रिसोलिया, अमन सुहाने, आस्था प्यासि, हर्षिता शुक्ला, दीपक, उत्कर्ष गुप्ता, वत्सल राव, मलय राव, ध्रुवा त्रिसोलिया, अंशु हरबोल, हर्ष, विक्की खतवानी, पलक जैन, यश खरे, विनोद बनानी, लखन ओचानी, मोहन कोडवानी, राजू चोइथवानी, विशाल तीर्थानी, अशोक, राजेश बुलानी, प्रभात विश्वकर्मा एवं विनायक चतुर्वेदी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम