हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का वार: बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को मौका

jharkhand assembly election 2024 760b7ec800cf38655006fac1e9b11eaa

हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का वार: बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को मौका। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को उतारा है। हेम्ब्रोम ने 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 2,573 वोट मिला था। भाजपा ने टुंडी सीट से विकास महतो की उम्मीदवारी की भी घोषणा की। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था।

इसे भी पढ़ें-  UP चुनाव 2027 से पहले आधी आबादी को साधने की महातैयारी: सभी 403 सीटों पर महिला विस्तारक तैनात करेगी BJP, कल लखनऊ में होगी बड़ी कार्यशाला