
कटनी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर का गुरुवार को कटनी प्रवास हुआ। कटनी आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने पार्टी की ओर से डॉ. गुर्जर की भव्य अगवानी की। इसके बाद डॉ. अलका गुर्जर ने मंडल में आयोजित शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
होटल ब्रजवासी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आने वाले बूथ अध्यक्ष एवं शक्तिकेन्द्र संयोजकों की बैठक में डॉ. गुर्जर ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का बोध कराते हुए जनता और संगठन के बीच सेतु बनकर कार्य करने की बात कही। साथ ही चल रहे SIR अभियान में पूरी सजगता के साथ पात्र और अपात्र मतदाताओं की जानकारी एकत्र कर सहयोग करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. अलका गुर्जर का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका सानिध्य संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा संगठन की शक्ति और खूबसूरती को दर्शाता है।
मंचासीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी अपने आशीर्वचन में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मंच पर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय, श्री रवि खरे, सुश्री अंकिता तिवारी, श्री आशीष गुप्ता बाबा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री रजत जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विधायक श्री संदीप जायसवाल द्वारा किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्री मनीष दुबे, जिला कार्यालय मंत्री श्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला, सह कार्यालय मंत्री श्री यज्ञदत्त मिश्रा, पार्षद श्रीमती बीना बैनर्जी, SIR के संयोजक श्री विजय गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल आईटी सेल प्रभारी सचिन अग्रहरी राजकुमार चक्रवर्ती, शोभित जैन, प्रमोद सोनी, अजय निषाद, दिनेश रजक, अहमद बख्श, ज्योत्सना सोनी, विक्की असरानी, नवीन चक्रवर्ती, मनोज बाझल, अज्जू बर्मन, दिलबहार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








