katniLatestमध्यप्रदेश

BJP News बरेली से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का दो दिवसीय कटनी प्रवास 3 अक्टूबर से

कटनी। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं की लंबी फ़ौज लगा दी है। मध्यप्रदेश में उत्तरप्रदेश के कई प्रमुख नेताओं को पार्टी को जीत दिलाने काम पर लगाया गया है। इसी तारतम्य में कटनी जिले की चारों विधानसभा के लिए भाजपा ने पार्टी के पुराने कद्दावर नेता 8 बार से सांसद संतोष गंगवार को जिम्मेदारी सौंपी है।

श्री गंगवार बरेली लोकसभा से सांसद हैं। वे बतौर केंद्रीय मंत्री कई मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। श्री गंगवार का 2 दिवसीय कटनी प्रवास 3 अक्टूबर से होगा। श्री गंगवार 3 अक्टूबर को पहुंचते ही अपने काम पर लग जाएंगे। इस दौरान वे बैठके लेंगे, मार्गदर्शन देंगे साथ ही कार्यकर्ता से रुबरु होंगे। श्री गंगवार के कटनी आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में उनके प्रवास को अंतिम रूप दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री 3 अक्टूबर को बहोरीबंद में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे सायं 4 बजे बड़वारा विधानसभा के दौरे के बाद रात्रि विश्राम कटनी में करेंगे। दूसरे दिन 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रवास पर रहेंगे। उपरांत दोपहर 3 बजे कटनी मुड़वारा विधानसभा पहुंचेंगे। सायं 4 से 6 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे उपरांत रात्रि साढ़े 8 बजे श्री गंगवार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Back to top button