Latest

BJP Mission 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS

BJP Mission 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS । लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा और बढ़ गया है। जेडीएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गया है। जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज (शुक्रवार) दोपहर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।

पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकसभा इलेक्शन से पहले जेडीएस भाजपा से हाथ मिला सकती है। जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी और उनके बेटे गुरुवार को गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर कहा था कि गठबंधन पर चर्चा हो रही है।

जेपी नड्डा ने जताई खुशी

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि JDS राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात हुई। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया।

 

 

 

Back to top button