Dongargarh Ropeway Accident: मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा, ट्रॉली गिरने से BJP नेता घायल

Screenshot 20250425 155542 Chrome

Dongargarh Ropeway Accident:
मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा, ट्रॉली गिरने से BJP नेता घायल । डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।

Dongargarh Ropeway Accident:
मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा, ट्रॉली गिरने से BJP नेता घायल

जानकारी के अनुसार भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से किया बंद

फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रोपवे संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

pixelcheck