Site icon Yashbharat.com

BJP leader GS Bawa Death News: पार्क में मिला दिल्ली के भाजपा नेता जीएस बावा का शव, आत्महत्या का शक

yashbharat breaking

नई दिल्ली। दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर आ रही है। यहां पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने घर के नजदीक बने पार्क में जाकर आत्महत्या कर ली।

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीएस बावा (GS Bawa, former Vice President of Western District BJP) ने सोमवार शाम सुभाष नगर के झील वाले में पार्क में ग्रिल से लटक कर आत्महत्या की। इसका पता लोगों को तब चला, जब वे पार्क में टहल रहे थे।

 

58 साल के भाजपा नेता जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। होली के दिन सोमवार शाम 6 बजे के वक्त पार्क में घूम रहे लोगों ने दिल्ली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को फोन कर बताया कि पार्क में ग्रिल से किसी शख्स का शव लटक रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मृतक की पहचान भाजपा नेता जीएस बावा के रूप में हुई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर आ रही है। यहां पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने घर के नजदीक बने पार्क में जाकर आत्महत्या कर ली। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीएस बावा (GS Bawa, former Vice President of Western District BJP) ने सोमवार शाम सुभाष नगर के झील वाले में पार्क में ग्रिल से लटक कर आत्महत्या की। इसका पता लोगों को तब चला, जब वे पार्क में टहल रहे थे।

58 साल के भाजपा नेता जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। होली के दिन सोमवार शाम 6 बजे के वक्त पार्क में घूम रहे लोगों ने दिल्ली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

लोगों ने पुलिस को फोन कर बताया कि पार्क में ग्रिल से किसी शख्स का शव लटक रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मृतक की पहचान भाजपा नेता जीएस बावा के रूप में हुई।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version