राहुल गांधी पर भड़का बीजेपी का गुस्सा, प्रताप सारंगी को चोटिल देखकर बढ़ा विवाद

राहुल गांधी पर भड़का बीजेपी का गुस्सा, प्रताप सारंगी को चोटिल देखकर बढ़ा विवाद

राहुल गांधी पर भड़का बीजेपी का गुस्सा, प्रताप सारंगी को चोटिल देखकर बढ़ा विवाद। 70 वर्षीय भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने राहुल गांधी पर धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है। उनके सिर से खून निकल आया है, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।

शीतकालीन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह के बयान में से 12 सेकेंड का वीडियो काटकर कथित तौर पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। गुरुवार की सुबह से ही कांग्रेस के सांसद संसद के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान संसद में जाने के लिए 70 वर्षीय भाजपा सांसद प्रताप सारंगी निकले। विवाद की स्थिति बनने पर कथित तौर पर 54 वर्षीय विपक्ष के नेता राहुल गांधी के धक्के से वह गिर गए, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा।

देखें वीडियो

Watch: Pratap Chandra Sarangi, Member of the Lok Sabha, gets injured after Congress leader Rahul Gandhi allegedly pushed the BJP leader.

Pratap Sarangi suffered injuries, including a head wound pic.twitter.com/otTdbT05o4

प्रताप सारंगी का आरोप

घायल प्रताप सारंगी को व्हील चेयर पर ले जाया रहा था। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वह प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं से दो फीट की दूरी पर थे। वह संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने फर्रूखाबाद सांसद मुकेश राजपूत को धक्का दिया, जो कि मेरे ऊपर आकर गिरा। मेरे सिर में चोट आई है।

बीजेपी सांसदों का राहुल गांधी पर भड़का गुस्सा

Odisha BJP MP Pratap Sarangi sustained injuries, when Rahul Gandhi pushed another MP, causing him to fall on Sarangi.

The sheer nonchalance and arrogance of Gandhi scion is for all to see. Congress leadership is now restoring to physical assaults… pic.twitter.com/62EQ8xQoqa

— Amit Malviya (@amitmalviya) December 19, 2024

प्रताप सारंगी को चोटिल देखकर बीजेपी सांसदों का गुस्सा राहुल गांधी पर भड़क गया। घायल सारंगी को देखने पहुंचे राहुल गांधी को बीजेपी सांसदों ने कहा कि एक बूड़े व्यक्ति को धक्का दिया है। गुंडागर्दी करते हो।

गृहमंत्री अमित शाह के बयान से मचा बवाल

गृहमंत्री अमित शाह संविधान पर राज्यसभा में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘यह मैं बताता हूं कि अंबेडकर जी के प्रति आपका भाव क्या है। अंबेडकर जी को देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कई बार सरकार से कहा कि एससी-एसटी से हो रहे व्यवहार से वह दुखी थे। उस दौरान की विदेश नीति के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई। उनको आश्वासन दिया, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। इसी के चलते उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बीसी रॉय ने जेवाहर लाल नेहरू को पत्र लिखा कि अंबेडकर और राजा जी जैसे दो महानुभाव मंत्रिपद छोड़ेंगे तो ठीक मैसेज नहीं जाएगा। इसका जवाब नेहरू ने दिया कि राजा जी के जाने से जरूर झटका लगेगा, लेकिन अंबेडकर के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’

राहुल गांधी पर भड़का बीजेपी का गुस्सा, प्रताप सारंगी को चोटिल देखकर बढ़ा विवाद

देखें अमित शाह का पूरा बयान

Exit mobile version